संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 में राज्य के खनन क्षेत्र में विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आईएसएम धनबाद और छत्तीसगढ़ भौमिकी एवं खनन संचालनालय, तथा कोल इंडिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित हुए। इसके साथ ही 5 माइनिंग ब्लॉकों की एनआईटी जारी की गई और 9 खदानों को प्रिफर्ड बिडर आदेश प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने खनिज ऑनलाइन 2.0, डीएमएफ पोर्टल 2.0, और रेत खदानों की रिवर्स ऑक्शन प्रणाली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा,कि ये डिजिटल पहलें पारदर्शिता, सुशासन और निवेश को बढ़ावा देंगी।इस दौरान 43 खदानों को पर्यावरण, सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें 3 खदानों को 5 स्टार, 32 को 4 स्टार और 8 को 3 स्टार अवॉर्ड दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि सतत खनन, नवाचारी तकनीक और क्रिटिकल मिनरल्स का अन्वेषण राज्य को देश के विकसित भारत के लक्ष्य में अग्रणी बनाएगा। डीएमएफ से 1,673 करोड़ रुपये का योगदान 9,362 विकास कार्यों में किया गया, जबकि वर्ष 2024-25 में राज्य का रिकॉर्ड राजस्व 14,195 करोड़ रुपये रहा।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष – सौरभ सिंह
🔸️मुख्य सचिव – विकासशील
🔸️एसईसीएल बिलासपुर के मुख्य महाप्रबंधक – हरीश दुहन
🔸️खनिज एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि,आईएसएम धनबाद और भौमिकी एवं खनन संचालनालय के अधिकारी












