संदिली सिंह,शंकरगढ़,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना शंकरगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में,दिलीप पहाड़ी कोरवा (उम्र 24 वर्ष, निवासी करासी) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/2025, धारा 137(2), 87, 64(2) भारतीय दंड संहिता एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
प्रारंभिक जांच में प्रार्थी ने बताया,कि उसकी नाबालिग बेटी दशहरा देखने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने कहा,कि आरोपी ने “तुमसे शादी करूंगा” कहकर उसे बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।थाना शंकरगढ़ पुलिस ने प्रकरण में धारा 85, 64(2) बीएनएस और धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ी। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया गया।
पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की हैं,कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन को दें और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।












