संदिली सिंह,राजपुर,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना राजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में आरोपी आशीष वर्मा ( निवासी ग्राम चैनपुर, थाना मनेंद्रगढ़) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर राजपुर के विभिन्न बैंक खातों में 9,45,787/- रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप हैं।
प्रकरण का मुख्य आरोपी विशाल पैकरा फरार होने के बाद जेल में निरुद्ध हैं, जबकि उसका सहयोगी आशीष वर्मा लगातार साइबर ठगी में शामिल था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में राजपुर पुलिस और साइबर सेल ने आरोपी की लगातार निगरानी की और मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही शुरू की।
जांच में सामने आया,कि आरोपी ने SBI, Central Bank और Union Bank के खातों में अलग-अलग राज्यों से ठगी की रकम प्राप्त की और QR कोड के माध्यम से रकम अपने खाते में ट्रांसफर की। पुलिस ने सभी बैंक अधिकारियों और संबंधित खातों का बारीकी से ऑडिट कर ठगी की पुष्टि की।
पुलिस ने कहा,कि यह गिरफ्तारी डिजिटल अपराध के खिलाफ एक बड़ा कदम हैं और आम जनता से अपील की हैं,कि वे ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क और जागरूक रहें।












