संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा हैं। यह दो सप्ताह तक चलेगा और बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा।
🟠अभियान का उद्देश्य:
🔸️बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना।
🔸️विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
🔸️बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष फोकस।
🟠भ्रमण मार्ग और कार्यक्रम:
🔸️अभियान का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेगा।
🔸️इस दौरान स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के अवसर दिए जाएंगे।
🟠अभियान का समापन:
🔸️समापन रायपुर में आयोजित “हार्मोनी फेस्ट 2025” के रूप में होगा।
🔸️समापन समारोह में बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।
🔸️यह आयोजन “दिल मेला – दिल में ला” थीम पर आधारित होगा।
🟠विशेष जानकारी:
🔸️अभियान बस्तर की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को पूरे देश के सामने लाने का एक अनूठा अवसर साबित होगा।
🔸️इस पहल से स्थानीय युवा और शिल्पकार राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और नवाचार को प्रदर्शित कर सकेंगे।












