Nexis News

नवा बिहान टीम ने आईजी सरगुजा से की सौजन्य मुलाकात — नशामुक्ति, आत्मसुरक्षा और सोशल पैरेन्टिंग पर हुई सार्थक चर्चा

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सरगुजा पुलिस और जिले के स्वैच्छिक संगठनों द्वारा संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की टीम ने,आज सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नशामुक्ति, आत्मसुरक्षा और सोशल पैरेन्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

अभियान के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में काउंसलर अजय तिवारी (आर्ट ऑफ लिविंग राज्य समन्वयक एवं सरगुजा संभाग प्रभारी) तथा साहित्यकार-कवि संतोष दास ‘सरल’ शामिल रहे। टीम ने आईजी को बताया,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के मार्गदर्शन में अभियान के तहत लगातार नशामुक्ति जागरूकता, परामर्श सत्र और जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

आईजी दीपक कुमार झा ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा,कि सरगुजा पुलिस और सामाजिक संस्थाओं का यह समन्वित प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल हैं। उन्होंने आगे भी अभियान को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंगल पाण्डेय ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और सामाजिक असंतुलन पर चिंता जताई, वहीं संतोष दास ‘सरल’ ने बालिकाओं की आत्मरक्षा और आत्मसशक्तिकरण के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण अभियान चलाने का सुझाव दिया।

अजय तिवारी ने युवाओं में सोशल पैरेन्टिंग के अभाव को एक गंभीर चुनौती बताते हुए समाज में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!