Nexis News

नरैया तालाब में 40 वर्षों से हो रही हैं छठ पूजा, हजारों व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,28अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैया तालाब में भक्तिमय माहौल में मनाया गया। संध्या के समय हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।नरैया तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों की सजावट और पारंपरिक संगीत की धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने परंपरागत परिधान में पूजा-अर्चना की और सूर्यदेव को धन्यवाद दिया।

🟠40 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया,कि यहाँ पिछले 40 वर्षों से लगातार छठ पूजा आयोजित की जा रही हैं।जब रायपुर में केवल आमा तालाब और व्यास तालाब में ही छठ पूजा होती थी, तब भी नरैया तालाब में श्रद्धालु परिवार सूर्य उपासना के इस पर्व को मनाते थे।

उन्होंने बताया,कि कई परिवारों की अब तीसरी पीढ़ी इस घाट पर पूजा करने आती हैं,जिससे यह स्थान रायपुर की धार्मिक परंपरा और आस्था का केंद्र बन गया हैं।

🟠प्रशासन और समिति का सराहनीय सहयोग

छठ महापर्व के अवसर पर नगर निगम रायपुर और पुलिस प्रशासन ने साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतज़ाम किए। समिति की ओर से स्वागत द्वार, लाइटिंग, टेंट, भंडारा और पूजा सामग्री की व्यवस्था की गई थी।दुबे ने बताया,कि नगर निगम लगातार सहयोग करता हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। समिति ने निगम और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

🟠कल उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ पर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। इसके बाद व्रती महिलाएँ निर्जला व्रत तोड़कर प्रसाद ग्रहण करेंगी और इस प्रकार सूर्य उपासना का यह पर्व संपन्न होगा।

🟠 मुख्य बिंदु

🔸️स्थान : टिकरापारा, नरैया तालाब, रायपुर

🔸️आयोजन : नरैया तालाब छठ महापर्व समिति

🔸️मुख्य संयोजक : वीरेंद्र दुबे

🔸️छठ पर्व परंपरा : पिछले 40 वर्षों से लगातार आयोजन

🔸️व्यवस्थाएँ : नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सफाई, लाइट, टेंट और भंडारा

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!