Nexis News

हिमालय की बर्फ़ीली चोटियों पर जशपुर का परचम — युवाओं ने 5350 मीटर की ऊंचाई पर रचा इतिहास

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़/28अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के जशपुर के साहसी युवाओं ने अपने जज़्बे और हिम्मत से इतिहास रच दिया हैं। ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में जशपुर जिले के पर्वतारोहियों ने 5350 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर हिमालय की चोटियों को छू लिया। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं, बल्कि यह आदिवासी युवाओं की असीम संभावनाओं का जीवंत उदाहरण भी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में लौटे हुए पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा —

“जशपुर के युवाओं ने दिखा दिया,कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी ऊंचाई असंभव नहीं। इस अभियान ने प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया हैं।”मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि ऐसे अभियानों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक भावना और आत्मविश्वास का विकास होता हैं — जो समाज को नई दिशा देते हैं।

🟠दुहांगन वैली से 5350 मीटर की ऊंचाई तक साहसिक सफर

हिमाचल प्रदेश की दुहांगन वैली में आयोजित इस अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी कठिन चुनौतियों को पार किया। इन युवाओं ने बर्फ़ से ढके दुर्गम इलाकों में भी अपने हौसले को ठंडा नहीं पड़ने दिया।यह दल जिला प्रशासन, जशपुर के सहयोग से सितंबर माह में रवाना हुआ था।युवाओं ने बताया कि इस अनुभव ने न केवल उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाया बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और धैर्य की असली सीख भी दी।

🟠युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“सरकार के प्रोत्साहन से हमें हिमालय अभियान में शामिल होने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला। यह अनुभव हमारे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।”

जनजातीय हिमालय पर्वतारोहण अभियान 2025 की शुरुआत एक स्थानीय प्रशिक्षण पहल के रूप में हुई थी, जो अब आत्मविश्वास, एकता और समर्पण का प्रतीक बन चुकी हैं। इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत किया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!