संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़/28अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
संवेदना और स्नेह का अनोखा संगम देखने को मिला जब सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेव आज जिला मुख्यालय सारंगढ़ स्थित प्रांजल दिव्यांगजन स्कूल पहुंचे। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां अध्ययनरत दिव्यांगजन बच्चों से आत्मीय मुलाकात की।सहायक आयुक्त ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताते हुए,उनके दैनिक जीवन, अध्ययन और रुचियों के बारे में जाना। उनके चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास देखकर वे भावविभोर हो उठे।
विद्यालय की संचालिका हीरादेवी निराला ने बताया,कि यहां सारंगढ़ अंचल के अनेक दिव्यांगजन बच्चे रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें न केवल पाठ्य ज्ञान दिया जा रहा हैं, बल्कि मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आत्मनिर्भरता और जीवन-कौशल का भी प्रशिक्षण दिया जाता हैं।यह विशेष विद्यालय उन बच्चों के लिए दूसरे घर जैसा हैं — जहां उन्हें स्नेह, शिक्षा और प्रेरणा, सब कुछ एक साथ मिलता हैं।
विद्यालय की प्रबंधन समिति बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं।सहायक आयुक्त ने विद्यालय की कार्यप्रणाली और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा —
“इन बच्चों में अपार क्षमता हैं। हमें इन्हें अवसर, सहयोग और स्नेह देकर मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ना चाहिए।”












