Nexis News

भटगांव में गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाइट की धूम — मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों को मिला आमंत्रण

संदिली सिंह,भटगांव,छत्तीसगढ़/28अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

दशहरा, दीपावली और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर,भटगांव नगर पंचायत में 9 नवंबर की रात एक शानदार “गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाइट” कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा हैं। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं,और पूरे नगर में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल हैं।

भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए,जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट की। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) सहित विभिन्न अधिकारियों को आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया।इस भव्य आयोजन में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, उच्च शिक्षा, खेलकूद एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष भूषण पांडेय, जिला सदस्य भगवन्तिन कुंज राम पटेल, सभापति हरिहर जायसवाल, छाया विधायक डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि व प्रतिष्ठित नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने बताया,कि यह आयोजन भटगांव के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देगा। आयोजन स्थल की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं, और स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा आश्वासन दिया हैं।

इसके साथ ही पत्रकारों ने जिला कलेक्टर से लोकहित एवं बच्चों के हित में विभिन्न मांगों पर चर्चा की, जिन पर शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया गया।आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि क्षेत्रीय कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच देने का एक सुनहरा अवसर भी बनेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!