Nexis News

सीमावर्ती इलाकों में सख़्त सुरक्षा घेरा : राउरकेला पुलिस ने माओवाद पर कसी लगाम, रामजोड़ी में स्थापित हुआ नया सीआरपीएफ कैंप

संदिली सिंह,राउरकेला/28अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsओडिशा–झारखंड सीमा पर माओवादी गतिविधियों की बढ़ती आहट के बीच, राउरकेला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया हैं।क्षेत्र में नक्सली प्रभाव को पूरी तरह खत्म करने और स्थानीय नागरिकों में विश्वास बहाल करने के लिए रामजोड़ी (लाठिकाटा) में नया सीआरपीएफ कैंप स्थापित किया गया हैं।

सोमवार को पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय और राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी ने नए कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की हौसला-अफज़ाई करते हुए कहा, कि इस चौकसी से नक्सली गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव होगा।दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी चिंताओं को सुना और भरोसा दिलाया,कि “पुलिस-प्रशासन उनके साथ हैं, अब विकास और शांति ही इस क्षेत्र की पहचान बनेगी।”

गौरतलब हैं,कि वर्ष 2013 के बाद नक्सल गतिविधियाँ लगभग समाप्त हो गई थीं, लेकिन हाल के महीनों में कुछ हलचलें बढ़ी हैं।इन्हीं संकेतों के मद्देनज़र पुलिस ने रणनीतिक रूप से तीन नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना शुरू की हैं, जिनमें रामजोड़ी का कैंप सबसे अहम माना जा रहा हैं।

एसपी नितेश वाधवानी ने कहा कि —

“यह नया कैंप न केवल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीणों के मन में विश्वास और प्रशासन के प्रति सहयोग की भावना को भी सशक्त करेगा।”

इस कदम से पुलिस और सीआरपीएफ की उपस्थिति सीमावर्ती इलाकों में और अधिक प्रभावशाली होगी। विशेषज्ञों का मानना हैं,कि यह पहल नक्सल-मुक्त और विकसित ओडिशा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!