संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़/29अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रायपुर में आयोजित क्रिटिकॉन रायपुर 2025 सम्मेलन में, सरगुजा का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ। सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.पी. अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदान किया। डॉ. अग्रवाल को सम्मानित किए जाने के इस क्षण ने पूरे सरगुजा में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी।
दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल,रायपुर एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) रायपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने क्रिटिकल केयर,आपातकालीन चिकित्सा और आधुनिक उपचार तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।
डॉ. अग्रवाल के लंबे अनुभव और सेवा भाव को चिकित्सा जगत ने सराहा। उन्होंने कहा — “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस चिकित्सक के लिए हैं,जो मरीजों की जिंदगी बचाने में दिन-रात जुटा हैं।”यह उपलब्धि न सिर्फ डॉ. अग्रवाल बल्कि पूरे सरगुजा की शान बनी।












