Nexis News

फरसाबहार को मिला विकास का नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40.89 करोड़ की लागत से 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़/29अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए,40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि “छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक विकास की रौशनी पहुंचाना हैं। आज फरसाबहार विकास के नए युग की ओर अग्रसर हो रहा हैं।”

इस कार्यक्रम के तहत 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए की लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए की लागत के 9 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

🟠लोकार्पित प्रमुख कार्य:

मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया,उनमें प्रमुख हैं —

🔸️मस्कामारा से लवाकेरा मेन रोड (1.70 कि.मी.), लागत ₹1.81 करोड़

🔸️अम्बाकछार पहुंच मार्ग (1.00 कि.मी.), लागत ₹1.29 करोड़

🔸️सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड तक आरसीसी पुलिया निर्माण, लागत ₹10 लाख

🔸️मुण्डाडीह पहुंच मार्ग (0.90 कि.मी.), लागत ₹95 लाख

इन परियोजनाओं से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।

🟠भूमिपूजित विकास कार्य:

मुख्यमंत्री साय ने जिन 9 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें शामिल हैं —

🔸️फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, लागत ₹31 लाख 38 हजार

🔸️पमशाला से सरईटोला मार्ग (11.50 कि.मी.), लागत ₹23 करोड़ 96 लाख 94 हजार

🔸️फरसाबहार में विश्रामगृह भवन, लागत ₹1 करोड़ 72 लाख 55 हजार

🔸️आदिवासी बालक छात्रावास भवन

🔸️कोल्हेनझरिया, लागत ₹1.91 करोड़

🔸️फरसाबहार, लागत ₹1.91 करोड़

🔸️लवाकेरा, लागत ₹1.52 करोड़

🔸️पण्डरीपानी (प्राथमिक व प्रो.मै.), लागत ₹3.43 करोड़

🔸️तपकरा, लागत ₹1.91 करोड़

इन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा और शिक्षा का अनुकूल वातावरण मिलेगा।

🟠विकास का नया अध्याय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार का लक्ष्य हैं,कि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचें — सड़क, शिक्षा, आवास, स्वच्छता और रोजगार के क्षेत्र में कोई कमी न रहे। फरसाबहार में हो रहे ये विकासकार्य क्षेत्र की जीवनशैली को बदलने वाले साबित होंगे।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और विकास की इस सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!