संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/31अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की।इस दौरान डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री साय को 1 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गर्व और आनंद का अवसर हैं,कि राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश को नया विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा हैं।”
उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से इस भव्य और सुसज्जित भवन का लोकार्पण प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपरा और विकास यात्रा का ऐतिहासिक क्षण होगा।मुख्यमंत्री ने इसे जनभावनाओं और छत्तीसगढ़ की प्रगति का प्रतीक बताया।












