संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की वीरभूमि आज ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा,कि “वीर नारायण सिंह केवल छत्तीसगढ़ के नहीं, बल्कि पूरे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरव हैं। उनकी वीरता, त्याग और बलिदान नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”उन्होंने कहा कि नवा रायपुर का यह स्मारक न केवल इतिहास का सम्मान हैं,बल्कि यह देश के आदिवासी नायकों की शौर्यगाथा को नई पहचान देगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, केंद्रीय मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और गर्व का माहौल व्याप्त रहा।












