Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर में नई विधानसभा भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवा रायपुर स्थित नए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि “प्रकृति हमारी सबसे बड़ी माँ है, उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य हैं।”

प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भारत मिल सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर हरियाली और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक बन उठा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!