Nexis News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले — “विधानमंडल जनता के विश्वास का प्रतीक हैं”; नया विधानसभा भवन लोकतांत्रिक भारत की नई पहचान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का स्वर्णिम अध्याय आज लिख गया,जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के भव्य और आधुनिक भवन का लोकार्पण किया। राज्य की रजत जयंती वर्ष पर हुआ यह आयोजन इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों से दर्ज हो गया।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, कि “हमारे विधानमंडल जनता के विश्वास और आकांक्षाओं का जीवंत प्रतीक हैं। यहां होने वाला संवाद ही लोकतंत्र की आत्मा हैं, जो शासन की दिशा और सफलता तय करता हैं।”

बिरला ने आगे कहा,कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन सरकार के उस दृष्टिकोण को दर्शाता हैं,जो लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया,कि यह भवन आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की गरिमामयी परंपराओं और संवादशीलता की सराहना करते हुए कहा,कि यह भवन आने वाले समय में लोकतंत्र का प्रेरणास्रोत बनेगा और जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा देगा।

इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, मंत्रीगण, सांसद, विधायक और हजारों नागरिक उपस्थित रहे। नया विधानसभा भवन अत्याधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक सौंदर्य का सुंदर संगम हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!