Nexis News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वविजय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/3नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा,कि खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया हैं। यह जीत हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह उपलब्धि उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा हैं,जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं। उन्होंने इस सफलता को परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत बताते हुए कहा कि यह विजय भारत में महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!