Nexis News

नया रायपुर में 5 नवम्बर को सूर्यकिरण टीम का रोमांचक एयर शो — आकाश में दिखेगा शौर्य, कौशल और देशभक्ति का संगम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/4नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा हैं।भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) 5 नवम्बर को नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर आसमान में अपने अद्भुत करतबों से रोमांच बिखेरने को तैयार हैं।

इस एयर शो में सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर प्लेन एक साथ उड़ान भरते हुए हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर, डॉन जैसी हैरतअंगेज फॉर्मेशन बनाएंगे। तिरंगे की झटा से सजे ये करतब न केवल आकाश को रंग देंगे, बल्कि हर दर्शक के दिल में देशभक्ति का जोश भी भर देंगे।यह शो लगभग 30 से 35 मिनट तक चलेगा और दर्शकों को 10 से 15 किलोमीटर की दूरी से भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

सूर्यकिरण टीम के लीडर अजय दशरथी ने पत्रकार वार्ता में बताया,कि यह प्रदर्शन युवाओं में देशभक्ति की भावना और भारतीय वायुसेना में शामिल होने की प्रेरणा जगाने के लिए आयोजित किया जा रहा हैं। इस टीम में छत्तीसगढ़ के गौरव, फाइटर पायलट श्री गौरव पटेल भी शामिल होंगे।इस शो के लिए सूर्यकिरण टीम के 140 सदस्य रायपुर पहुँच चुके हैं, जिनमें 12 फाइटर पायलट, 3 इंजीनियर और ग्राउंड स्टाफ शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वायुसेना के विशेषज्ञ लाइव कॉमेंट्री करेंगे ताकि दर्शक प्रत्येक फॉर्मेशन और मूवमेंट को समझ सकें।

टीम के सदस्यों ने बताया,कि सूर्यकिरण के विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित HAWK Mk-132 फाइटर जेट हैं, जिनका उपयोग पायलट प्रशिक्षण के दौरान भी किया जाता हैं।ये विमान 100 फीट से लेकर 10,000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं, और कुछ ही सेकंड में गति, संतुलन और सटीकता का अनूठा प्रदर्शन करते हैं।

टीम के सदस्य ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक, स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, राहुल सिंह, गौरव पटेल, संजेश सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने बताया,कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा का माध्यम हैं।

“हमारा उद्देश्य हैं,कि हर युवा के दिल में उड़ान भरने का सपना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागे।

”सूर्यकिरण टीम अब तक देश-विदेश में 700 से अधिक एयर शो कर चुकी हैं, हाल ही में टीम ने थाईलैंड में भी अपने करतबों से सबको मंत्रमुग्ध किया था।

रिहर्सल 4 नवम्बर को होगी और मुख्य शो 5 नवम्बर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।यह एयर शो छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्षगांठ को एक नया आयाम देगा — जहाँ आकाश में तिरंगा लहराएगा और दिलों में देशभक्ति उमड़ेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!