Nexis News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘लखपति दीदी’ पहल की सराहना की, कहा – यह महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का सशक्त उदाहरण हैं

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में भाग लिया और महिलाओं के सशक्तिकरण को भारत के विकास का आधार बताया।उन्होंने कहा,कि ‘लखपति दीदी’ पहल केवल आय का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। यह पहल देशभर की उन महिलाओं के संकल्प को दर्शाती है जो चुनौतियों को अवसरों में बदल रही हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा,कि यह पहल महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के सशक्त मॉडल के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने इस आंदोलन की सफलता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने के संकल्प को ऐतिहासिक कदम बताया।

राजनांदगांव की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा,कि जिले में 9,663 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने 700 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और महिला सम्मान योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष हस्तांतरण को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल संसद तक सीमित नहीं हैं,बल्कि ग्राम सभाओं, पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों में भी बसता हैं,जहाँ नागरिक मिलकर निर्णय लेते हैं और विकास को आगे बढ़ाते हैं।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा,कि छत्तीसगढ़ ने बिजली की कमी से अधिशेष उत्पादन की दिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन किया हैं,और नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए केन्द्र, राज्य और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला समूहों द्वारा सामाजिक पहलों, स्वास्थ्य अभियानों और दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।इसके पूर्व, उपराष्ट्रपति ने नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) के शानदार एयर शो का भी अवलोकन किया, जो छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा था।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!