Nexis News

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बढ़ाया देश का मान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की ₹10 लाख की सम्मान राशि की घोषणा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा,कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई हैं।उन्होंने कहा, कि आकांक्षा ने अपने समर्पण, सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से साबित किया हैं,कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की,कि राज्य सरकार द्वारा आकांक्षा सत्यवंशी को ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा,कि आकांक्षा की सफलता प्रदेश की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं,जो उनके परिश्रम, निष्ठा और संकल्प का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल अवसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं,ताकि छत्तीसगढ़ की और बेटियाँ देश का नाम रोशन करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!