संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के राज्य अलंकरण समारोह में,देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण भी मौजूद रहे।
🟠सम्मानित विभूतियाँ व संस्थाएँ
इस अवसर पर राज्य के गौरवशाली अलंकरण जैसे —
🔸️शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार : हिरेश सिन्हा (कांकेर)
🔸️गुंडाधूर सम्मान : ज्ञानेश्वरी यादव (राजनांदगांव)
🔸️मिनीमाता सम्मान : ललेश्वरी साहू (दुर्ग)
🔸️गुरुघासीदास सम्मान : भुवनदास जांगड़े (बेमेतरा) एवं श्री शशि गायकवाड़ (बलौदाबाजार)
🔸️हबीब तनवीर सम्मान : डॉ. कुंज बिहारी शर्मा (रायपुर)
🔸️महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान : चांदनी साहू (बिलासपुर)
इसी प्रकार कला, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं कृषि सहित अनेक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।साथ ही, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (जांजगीर-चांपा), एनटीपीसी लिमिटेड लारा (रायगढ़) जैसी संस्थाओं को भी राज्य सम्मान प्राप्त हुआ।
🟠छत्तीसगढ़ की गरिमा का प्रतीक
राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और जनसेवा की भावना को सम्मानित किया गया। उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा, कि “छत्तीसगढ़ ने विकास, सेवा और संस्कृति—तीनों क्षेत्रों में देश के सामने आदर्श प्रस्तुत किया हैं।”












