Nexis News

जशपुर जम्बुरी बना ग्रामीण पर्यटन का नया आकर्षण केंद्र

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़/7नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के हरे-भरे पहाड़ों और झरनों के बीच बसे जशपुर जिले में आयोजित ‘जशपुर जम्बुरी’ ने पर्यटन को नई दिशा दी हैं। जिला प्रशासन द्वारा 6 से 9 नवम्बर तक आयोजित यह चार दिवसीय आयोजन न केवल रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का उत्सव हैं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य का सजीव अनुभव भी हैं।

‘जशपुर जम्बुरी’ का उद्देश्य स्थानीय लोगों की भागीदारी से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटकों को परंपरा, प्रकृति और रोमांच का संतुलित अनुभव प्रदान करना हैं। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की आत्मा को नजदीक से महसूस किया।

🟠होम स्टे ने बदली पर्यटन की परिभाषा

ग्राम केरे में पर्यटकों के ठहरने के लिए आठ आकर्षक होम स्टे बनाए गए हैं, जहाँ उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन होम स्टे में ठहरे पर्यटक खुद को अतिथि नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा महसूस कर रहे हैं। स्थानीय परिवारों द्वारा परोसे गए देसी भोजन, सादगीपूर्ण जीवनशैली और आत्मीय व्यवहार ने मेहमानों का मन मोह लिया।

पर्यटकों ने कहा— “यह अनुभव किसी लक्ज़री होटल से भी बढ़कर हैं,यहाँ की आत्मीयता और घरेलू वातावरण ने हमारे दिल को छू लिया।”इस पहल से न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिला हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ अब होम स्टे आधारित पर्यटन के नए युग में प्रवेश कर चुका हैं।

🟠देशदेखा में रोमांच का अनूठा अनुभव

जशपुर जम्बुरी का दूसरा बड़ा आकर्षण रहा देशदेखा क्षेत्र में रॉक क्लाइंबिंग। लगभग 120 पर्यटकों ने पहाड़ी इलाकों में एडवेंचर का लुत्फ उठाया। पूरी गतिविधि विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुई।हरी-भरी वादियों, ठंडी हवाओं और पहाड़ी दृश्यों के बीच पर्यटकों ने रोमांच और सुकून दोनों का आनंद लिया।🟠लोक संस्कृति की झलक और उत्सवमय शामें

दिनभर की गतिविधियों के बाद शाम को माहौल लोकगीतों और नृत्य से गूंज उठा। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक धुनों पर ऐसा प्रदर्शन किया,कि पर्यटक भी झूमने लगे।चांदनी रात में आयोजित ‘स्टार गेजिंग सेशन’ ने इस आयोजन की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। तारों भरे आसमान के नीचे बैठकर पर्यटकों ने प्रकृति की अद्भुत शांति और सुंदरता का अनुभव किया।

🟠प्रकृति, संस्कृति और विकास का संगम

जिला प्रशासन द्वारा निवास, भोजन, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुदृढ़ व्यवस्था ने जशपुर जम्बुरी को एक आदर्श ग्रामीण पर्यटन उत्सव बना दिया हैं। यह आयोजन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहा हैं, बल्कि जशपुर को “प्रकृति, संस्कृति और एडवेंचर के संगम” के रूप में राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!