संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका,महिला उद्यमिता और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और हजारों ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’ और डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का लोकार्पण किया।
ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’राज्य सरकार और छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा शुरू किया गया ‘छत्तीसकला’ ब्राण्ड ग्रामीण गरीब महिलाओं के उत्पादों को एक पहचान और एकीकृत बाजार मंच प्रदान करेगा।
🟠इस ब्राण्ड के तहत पैकेजिंग, क्वालिटी और मार्केटिंग के साथ निम्न उत्पाद लाए गए हैं—
🔸️मिलेट्स आधारित फूड प्रोडक्ट्स
🔸️चाय, अचार, स्नैक्स
🔸️ढोकरा आर्ट, बांस शिल्प, हैंडलूम-हस्तशिल्प
🔸️अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री
🔸️मिट्टी व लकड़ी उत्पाद
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा,कि ‘छत्तीसकला’ ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगा, जो उनके उत्पादों को राज्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक ले जाएगा।
डिजिटल फाइनेंस बुकलेट में दर्ज हुई 48 बीसी सखियों की प्रेरक सफलता कार्यक्रम में 48 बैंकिंग कोरेस्पॉन्डेंट (BC) सखियों की उपलब्धियों को समेटती डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का भी विमोचन किया गया। इनमें उन महिलाओं की कहानियाँ शामिल हैं,जिन्होंने घर-घर बैंकिंग सेवाएँ पहुंचाकर आर्थिक परिवर्तन की नई मिसालें बनाई हैं।
🟠3775 बीसी सखियाँ—3033 करोड़ से अधिक का लेनदेन
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 3775 BC सखियाँ सक्रिय हैं, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में 3033.48 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया हैं।
🟠केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा—
“जो महिलाएँ कभी घर से बाहर नहीं निकलती थीं, आज वही महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बनकर गाँव-गाँव वित्तीय सेवाएँ पहुँचा रही हैं।”हजारों स्व-सहायता समूहों को मिला बड़ा वित्तीय समर्थन कार्यक्रम में ग्रामीण महिला समूहों के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता दी गई—
🔸️1080 SHG को 1.62 करोड़ की रिवॉल्विंग निधि
🔸️8340 SHG को 50.04 करोड़ की सामुदायिक निवेश निधि
🔸️229.74 करोड़ की बैंक लिंकेज सहायता
🔸️1533 महिला उद्यमियों को 6.23 करोड़ का उद्यमिता ऋण
🔸️इन फंडिंग से ग्रामीण महिलाओं की आय, उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन को नई गति मिलेगी।
🟠ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
धमतरी में आयोजित यह कार्यक्रम केवल आर्थिक सहायता का वितरण नहीं था, बल्कि एक आत्मनिर्भर ग्रामीण छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प भी था।‘छत्तीसकला’ ब्राण्ड, BC सखी मॉडल और मजबूत वित्तीय सहायता ये तीनों कदम ग्रामीण विकास का नया भविष्य तय करेंगे।












