संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब पहले से कहीं अधिक सरल और तेज हो गई हैं। राज्य सरकार के तुंहर टोकन मोबाइल ऐप ने किसानों को घर बैठे ही धान विक्रय का टोकन निकालने की सुविधा देकर खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया हैं।अम्बिकापुर जिले में शुक्रवार को 52 किसानों ने मोबाइल से ही धान के टोकन काटे। किसानों ने बताया,कि अब उपार्जन केंद्रों में न भीड़, न इंतजार—सीधे बारदाना मिल रहा है और धान की तौल भी तुरंत हो रही हैं।
ग्राम भिट्ठीकला के किसान श्याम राजवाड़े ने कहा,कि उन्होंने 26 क्विंटल धान का टोकन कुछ ही मिनटों में निकाल लिया, जबकि मिलन राम ने 62 क्विंटल का टोकन मोबाइल से काटकर समय और मेहनत दोनों की बचत की। किसानों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के निर्णय की भी सराहना की।डिजिटल नवाचार से लंबी लाइनों से मुक्ति, पारदर्शिता में बढ़ोतरी और व्यवस्था में तेजी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए वास्तविक राहत बनकर उभरा हैं।












