Nexis News

छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsवन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण ने राज्य में आद्रभूमि संरक्षण को सामुदायिक अभियान का रूप देने के लिए “वेटलैंड मित्र” बनाने की महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। ये वेटलैंड मित्र स्थानीय आद्रभूमि क्षेत्रों के संरक्षण और प्रबंधन में समुदाय और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगे।

🟠QR कोड से आसान पंजीकरण – आम जनता की बढ़ रही भागीदारी

जो लोग वेटलैंड मित्र बनना चाहते हैं, वे QR कोड स्कैन करके निर्धारित फॉर्म भरकर अपने नजदीकी आद्रभूमि क्षेत्र से जुड़ सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें वेटलैंड संरक्षण से जुड़ी जानकारी, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

🟠वेटलैंड मित्रों की जिम्मेदारियों में शामिल हैं—

🔸️आद्रभूमि क्षेत्रों में होने वाले परिवर्तनों की पहचान

🔸️अवैध गतिविधियों की सूचना देना

🔸️समुदाय के बीच आवश्यक जानकारी का प्रसार

🔸️संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय योगदान

🟠500 से अधिक वेटलैंड मित्र पंजीकृत – जागरूकता का बढ़ता स्तर

राज्य में अब तक 500 से अधिक वेटलैंड मित्र पंजीकृत किए जा चुके हैं। यह न केवल बढ़ती जन-जागरूकता का संकेत हैं, बल्कि नागरिकों की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी को भी दर्शाता हैं।विशेष रूप से कोरबा जिले में लगभग 200 वेटलैंड मित्र सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में संरक्षण कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। वेटलैंड मित्र स्थानीय स्तर पर आद्रभूमि के स्वास्थ्य, वैज्ञानिक जानकारी के प्रसार और समुदाय की भागीदारी को मजबूत कर रहे हैं।

🟠वेटलैंड मित्र: विभाग और जनता के बीच मजबूत सेतु

राज्य में विकसित समुदाय-आधारित वेटलैंड मित्रों का नेटवर्क विभाग और आम जनता के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहा हैं। इनके सहयोग से आद्रभूमियों की जैव-विविधता, पारिस्थितिक महत्व और सतत उपयोग से जुड़ी जानकारी का तेज़ी से प्रसार हो रहा हैं।

🟠छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा की दिशा में मजबूत कदम

यह अभियान राज्य की दीर्घकालिक संरक्षण योजनाओं को नया आधार दे रहा हैं। वेटलैंड मित्र पहल ने जनता की भागीदारी बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। यह पहल प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!