Nexis News

कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15जनवरी2026/ विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना कुसमी क्षेत्र अंतर्गत,मजदूरी का लालच देकर एक युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

🟠मजदूरी के बहाने जंगल ले जाकर की लूट

पीड़ित देवलाल राम (18 वर्ष) पिता लक्ष्मण राम, निवासी ग्राम केदली,थाना कुसमी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया,कि 30 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे उसे दो युवक मिले। दोनों ने कहा,कि कुएं में मशीन डालने के लिए एक आदमी की जरूरत हैं और काम के बदले मजदूरी दी जाएगी।

इस बात पर भरोसा कर देवलाल दोनों युवकों के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर सामरी रोड की ओर चला गया। कुछ दूरी पर जंगल के पास पहुंचते ही आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोक दी और उसे जंगल की ओर ले गए।

🟠जान से मारने की धमकी देकर छीना मोबाइल और नकदी

जंगल में पहुंचते ही आरोपियों ने वहां पड़ा लकड़ी का डंडा उठाकर,जान से मारने की धमकी दी और कहा, कि अगर विरोध किया तो मारकर जंगल में फेंक देंगे। डर के कारण पीड़ित कुछ भी नहीं कर सका।आरोपियों ने पीड़ित की जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद जबरन लूट लिए और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

🟠स्थानीय लोगों से हुई पहचान

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह जंगल से बाहर निकलकर सड़क किनारे काम कर रहे,एक व्यक्ति के पास पहुंचा और आरोपियों के बारे में पूछताछ की। स्थानीय व्यक्ति ने दोनों आरोपियों की पहचान सुलेमान और इस्तखार उर्फ बाबू, निवासी बाजारपारा कुसमी के रूप में की।

🟠पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 309(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को 15 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️सुलेमान – निवासी बाजारपारा, कुसमी

🔸️इस्तखार उर्फ बाबू – निवासी ग्राम नवडीहा,थाना कुसमी

🔸️कुसमी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया हैं।

🟠अपराधियों में पुलिस का खौफ

कुसमी पुलिस की इस सख्त और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया हैं। पुलिस का कहना हैं,कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!