Nexis News

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,कांकेर को 284 करोड़ की सौगात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हैं,कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा,कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर हैं,और इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ होगी। मुख्यमंत्री आज कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,परलकोट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें आगामी शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रारंभ करने की घोषणा प्रमुख हैं।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने संबलपुर से दुर्गूकोंदल होते हुए पखांजूर तक सड़क निर्माण, पखांजूर मंडी गेट से अंजाड़ी नाला तक गौरवपथ निर्माण, मछली मार्केट से नर-नारायण सेवा आश्रम तक सीसी सड़क, शासकीय कन्या शाला मैदान में बाउंड्रीवॉल निर्माण, पखांजूर में फायर ब्रिगेड सेवा शुरू करने तथा सिविल अस्पताल पखांजूर में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं देते हुए, कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और संकल्पों के अनुरूप प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो वर्षों की अल्प अवधि में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 8 लाख हितग्राही गृह प्रवेश कर चुके हैं। वहीं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में नियद नेल्लानार, धरती आबा अभियान और पीएम जनमन जैसी योजनाओं से विकास कार्यों को गति मिली हैं। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया हैं। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही  हैं।कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेण्डी ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नर-नारायण सेवा आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने आश्रम के संस्थापक स्वामी सत्यानंद परमहंस के तैलचित्र एवं प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने परलकोट विद्रोह के क्रांतिकारी शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

🟠 कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️विधायक – आशाराम नेताम

🔸️राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष – शालिनी राजपूत

🔸️जिला पंचायत अध्यक्ष – किरण नरेटी

🔸️पूर्व सांसद – मोहन मंडावी

🔸️पूर्व विधायक – मंतूराम पवार,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!