Nexis News

जमीन विवाद व आपसी रंजिश में भतीजे ने चाचा की हत्या,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में,एक बुजुर्ग व्यक्ति की नृशंस हत्या का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए,हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं।

🟠घटना का विवरण

प्रार्थी अनिल यादव पिता गणेश यादव (22 वर्ष), निवासी कालिकापुर, थाना रामचंद्रपुर ने दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दादा देवशरण यादव उर्फ लुख्खर यादव प्रतिदिन की तरह पशु चराने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।परिजनों व ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के दौरान कुरसा नाला के ऊपर टांड में उनका शव मिला, जिनके गले व सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

🟠पुलिस की जांच व खुलासा

🔸️पुलिस ने मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

🔸️पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी रामानुजगंज के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच की गई।

🔸️जांच के दौरान यह सामने आया,कि मृतक के भतीजे देवकुमार यादव से जमीन विवाद एवं झाड़-फूंक के कार्य को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। आरोपी पूर्व में मृतक को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।

🟠हत्या की साजिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया,कि सामाजिक अपमान, जमीन विवाद तथा निजी लाभ की मंशा से उसने पूर्व नियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। दिनांक 15 जनवरी 2026 को आरोपी ने कुरसा नाला के पास कुल्हाड़ी से सिर व गले पर कई वार कर अपने चाचा की हत्या कर दी।

🟠गिरफ्तार आरोपी

देवकुमार यादव,पिता – स्व. परसन यादव,(उम्र – 38 वर्ष),निवासी – कालिकापुर, थाना रामचंद्रपुर,जिला – बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 20 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!