संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया हैं। पुलिस चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं।
🟠मामले का विवरण
पीड़िता द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली अंबिकापुर,जिला सरगुजा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।आवेदन में पीड़िता ने बताया,कि दिनांक 18 जनवरी 2026 को सुबह करीब 06:00 बजे उसका रिश्तेदार रविचन्द उर्फ गुड्डू पारसिया ने फोन कर वाड्रफनगर में काम दिलाने का झांसा दिया।
काम की बात पर विश्वास कर पीड़िता अंबिकापुर से, बस द्वारा वाड्रफनगर बस स्टैंड पहुँची,जहाँ आरोपी रविचन्द उसे लेने आया और मोटरसाइकिल से एक कमरे में ले गया। कुछ समय बाद आरोपी ने शराब मंगवाई,जिसे लेकर उसके साथी तेजमणी गौतम और दीपक कमरे में पहुंचे। तीनों ने शराब का सेवन किया और पीड़िता को भी शराब पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
🟠पुलिस कार्रवाई
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध जीरो में दर्ज कर मामला चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर को स्थानांतरित किया गया। इसके पश्चात चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 70(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहाँ तीनों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद दिनांक 20 जनवरी 2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️रविचन्द उर्फ गुड्डू पारसिया,पिता रामचरित्र पारसिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी भरूहीबॉस, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर
🔸️तेजमणी गौतम, पिता मदनलाल गौतम, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी रमेशपुर, थाना रघुनाथनगर
🔸️दीपक, पिता विश्वनाथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी जौराही, थाना रघुनाथनगर
🟠कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
🔸️उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, चौकी प्रभारी वाड्रफनगर
🔸️प्र.आर. 299 उमेश यादव
🔸️आर.क्र. 426 अंकित जायसवाल
🔸️आर.क्र. 755 संतोष गुप्ता
🔸️आर.क्र. 1001 विनोद कुमार माझी
पुलिस ने बताया,कि मामले की विवेचना विधि अनुसार जारी हैं।












