Nexis News

छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पादों को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय बायर-सेलर मीट 2026 में छत्तीसगढ़ के बिहान महिला स्व-सहायता समूहों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ को खरीदारों से शानदार प्रतिक्रिया मिली हैं। इस आयोजन से महिला समूहों का मनोबल बढ़ा है और उन्हें स्थायी बाजार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित यह बायर-सेलर मीट 20 और 21 जनवरी को संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के खरीदारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 11 प्रकार के उत्पादों की कुल 2 लाख 13 हजार मीट्रिक टन सप्लाई की डील फाइनल की गई।

🟠इन उत्पादों की रही सबसे ज्यादा मांग

🔸️जैविक चावल – विष्णु भोग, देवभोग, जवाफूल, जीराफूल

🔸️विभिन्न प्रकार के मसाले

🔸️चना दाल व बेसन

🔸️उड़द दाल

🔸️कोदो-कुटकी

🔸️तिखूर

मीट के दौरान महिला समूहों ने अपने उत्पादों की मात्रा, गुणवत्ता और पैकेजिंग की जानकारी खरीदारों को दी, वहीं खरीदारों ने अपनी मांग साझा की। बायर और सेलर के बीच ऑर्डर व सप्लाई को लेकर कई महत्वपूर्ण सहमतियां बनीं।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’, एएफसी इंडिया लिमिटेड और प्रदान संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। इस व्यावसायिक संवाद से महिला समूहों और एफपीओ में उत्पादन बढ़ाने को लेकर नया उत्साह देखने को मिला।

🟠महिला समूह अब बाजार की मांग समझकर आगे बढ़ रही हैं – निहारिका बारिक सिंह

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह ने महिला समूहों के स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा,कि महिला समूह अब केवल उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बाजार की मांग को समझते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया,कि आने वाले समय में उत्पादों की मात्रा और गुणवत्ता को और बेहतर किया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग पूरी की जा सके।

🟠बायर-सेलर मीट ऐतिहासिक अवसर – अश्विनी देवांगन

बिहान मिशन संचालक अश्विनी देवांगन ने कहा,कि बायर-सेलर मीट 2026 महिला एफपीओ और एसएचजी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण,आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!