Nexis News

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में यातायात नियमों के प्रति, जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज 22 जनवरी 2026 को वृहद यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 320 स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर यातायात जागरूकता के नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय हैं,कि जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा हैं।

यातायात जागरूकता रैली को यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन द्वारा पुलिस लाइन बलरामपुर से रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर चांदो चौक होते हुए श्रीराम चौक तक गई तथा पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

रैली के दौरान यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा नगर में यातायात जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

इस दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहन में त्रिपल सवारी न करने,नशे की हालत में वाहन न चलाने,सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य उपयोग,वाहन के सभी वैध दस्तावेज साथ रखने,तथा नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने की समझाइश दी गई।

जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए,जोर-शोर से यातायात सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए।कार्यक्रम को सफल बनाने में यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, सउनि जबलून कुजूर, प्र.आर. चा. 08 अमित मिंज, यातायात विभाग की पूरी टीम, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं जिले के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!