Nexis News

सीतापुर में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी छापेमार कार्रवाई

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सीतापुर में अवैध रूप से धान के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की हैं। छापेमारी के दौरान बीजेपी नेता एवं एडवोकेट सुनील गुप्ता के निवास से 400 से अधिक बोरी अवैध धान जब्त किया गया हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, देर रात ट्रक के जरिए अवैध धान पहुंचाए जाने की सूचना मिलने के बाद, राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बीजेपी नेता सुनील गुप्ता ने कार्रवाई करने पहुंची टीम को धमकाते हुए “देख लेने” की धमकी भी दी, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत ₹5 लाख से अधिक बताई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी नेता एवं एडवोकेट सुनील गुप्ता को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का करीबी माना जाता है।पूरे मामले की पुष्टि सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने की हैं। प्रशासन द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!