Nexis News

अंबिकापुर में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। बीती रात सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम गश्त पर थी।

गश्त के दौरान सांडबार वन देवी मंदिर रोड पर एक ब्लैक स्कॉर्पियो संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। टीम द्वारा जांच किए जाने पर एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि स्कॉर्पियो में बैठे दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

🟠600 नशीले इंजेक्शन बरामद

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राम बिहारी कुर्रे बताया, जो बंधा थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का निवासी हैं। आरोपी के पास मौजूद काले पिट्ठू बैग से—

🔸️300 REXOGESIC इंजेक्शन

🔸️300 AVIL इंजेक्शन

कुल 600 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई जा रही हैं।प्राथमिक जांच में सामने आया हैं,कि ये इंजेक्शन नशे के उद्देश्य से उपयोग किए जाते हैं,और युवाओं में इनका दुरुपयोग तेजी से बढ़ रहा हैं।

🟠NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स),अंबिकापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

🟠जनवरी 2026 की तीसरी बड़ी कार्रवाई

जनवरी 2026 में सरगुजा जिले की उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई यह तीसरी बड़ी कार्रवाई हैं, जिससे नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

🟠जीरो टॉलरेंस नीति: रंजीत गुप्ता

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा—

“नशीले इंजेक्शन के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति हैं। नशे के सौदागरों पर कोई दया नहीं बरती जाएगी। हमारा लक्ष्य सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप, टैबलेट और गांजा जैसे सभी नशीले पदार्थों से मुक्त कराना हैं।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!