Nexis News

बलौदा बाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए,भीषण विस्फोट की घटना पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया।इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया हैं।

मुख्यमंत्री साय ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं,कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के भी निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया,कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!