संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1. रायपुर में ‘स्काई’ और ईशान का तूफान : भारत की शानदार जीत
🔸️शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में कल खेले गए रोमांचक T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी।
🔸️नतीजा: भारत ने 209 रनों का विशाल लक्ष्य महज 15.2 ओवर में हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।
2. हीरो रहे खिलाड़ी : कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए।
🔸️ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
🔸️दोनों के बीच 122 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई।
3. सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: फिल्म सिटी का भूमिपूजन आज
🔸️मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर और जशपुर में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
🔸️सुबह 11:00 बजे: नवा रायपुर (माना तूता) में ‘चित्रोत्पला फ़िल्म सिटी’ और ‘कल्चरल कन्वर्शन सेंटर’ का भूमिपूजन।
🔸️दोपहर 01:00 बजे: राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
🔸️दोपहर 02:00 बजे: रायपुर से जशपुर रवाना होंगे, जहाँ कोतबा नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
4. पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी
🔸️छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद IPS अधिकारियों के प्रमोशन के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
🔸️ADG बने: 2001 बैच के IPS अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को एडीजी (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया हैं।
🔸️IG बने: 2008 बैच के दो अधिकारियों, प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे, को आईजी (IG) के पद पर प्रमोट किया गया हैं।
5. साहित्य उत्सव का दूसरा दिन: उपनिषद से लेकर AI तक चर्चा
🔸️राजधानी रायपुर में चल रहे साहित्य उत्सव के दूसरे दिन आज कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर मंथन होगा।
🔸️विनोद कुमार शुक्ल मंडप: राष्ट्र सेवा और भारतीय ज्ञान परंपरा पर संवाद।
6. लाला जगदलपुरी मंडप: छत्तीसगढ़ के लोकगीत और डिजिटल युग के पाठक-लेखक पर चर्चा।
🔸️श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप: धार्मिक फिल्में और सिनेमा के इतिहास पर विमर्श।
🔸️अनिरुद्ध नीरव मंडप: सबसे रोचक चर्चा “साहित्य: उपनिषद से AI तक” विषय पर होगी।












