संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1. राष्ट्रीय बालिका दिवस आज : देश भर में ‘बेटियों के सम्मान’ में कार्यक्रम आयोजित। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘सशक्त बेटी, विकसित भारत’ की थीम पर विशेष अभियान शुरू किया।
2. यूपी दिवस का जश्न : उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Diwas) पर लखनऊ में मुख्य समारोह। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण।
3. दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील : 26 जनवरी के मद्देनजर राजधानी की सीमाओं पर चेकिंग सख्त। एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात, आज रात से दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंधटीम।
4. टीम इंडिया गुवाहाटी पहुंची : रायपुर में जीत के बाद भारतीय टीम आज गुवाहाटी पहुंच गई हैं।कल (25 जनवरी) गुवाहाटी में सीरीज का तीसरा और निर्णायक T20 मुकाबला खेला जाएगा।
5. बैंक हॉलिडे : आज महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद हैं। केवल ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं ही चालू रहेंगी।
शेयर बाजार बंद : सप्ताहांत (Weekend) के कारण आज सेंसेक्स और निफ्टी में कोई कारोबार नहीं होगा। बाजार अब सोमवार को खुलेगा।
6. कर्पूरी ठाकुर जयंती : जननायक और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल। पटना में जदयू (JDU) और राजद (RJD) द्वारा अलग-अलग श्रद्धांजलि सभाएं।
उत्तर भारत में ‘कोल्ड डे’ : मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
7.JEE Mains 2026 : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE Mains) के पहले सत्र की शुरुआत। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक हाजिरी और सख्त सुरक्षा के बीच छात्र एग्जाम दे रहे हैं।
8. वीज़ा नियमों पर चर्चा : अमेरिकी प्रशासन द्वारा H-1B वीज़ा के नियमों की समीक्षा की खबरों ने भारतीय आईटी पेशेवरों की चिंता बढ़ाई। विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
9. AI डीपफेक पर सख्ती : सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को डीपफेक वीडियो पर लगाम लगाने के लिए नया अल्टीमेटम जारी किया, 24 घंटे के भीतर कंटेंट हटाने का निर्देश।
10. ट्रेनें प्रभावित : कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।












