संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं,जहां बीमारी और पारिवारिक तनाव से परेशान एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम मुरका जिड़गी पारा निवासी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन (30 वर्ष), पिता रंगिया ने दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को लगभग शाम 6 बजे अपनी पत्नी फरहारो (उम्र लगभग 30 वर्ष) की हाथ एवं पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव के ही रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में छिपा दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने स्वयं अपने भाई श्याम दिल आयाम को 22 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गन्ना बाड़ी से महिला का शव बरामद किया गया।
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया,कि वह लंबे समय से पेट दर्द एवं हाथ-पैर दर्द की गंभीर बीमारी से परेशान था। कई जगह इलाज कराने के बावजूद जब कोई राहत नहीं मिली तो उसने पत्नी के साथ मरने का निर्णय लिया और उसकी हत्या कर दी। बाद में अपने दो छोटे बच्चों—एक 8 वर्ष और दूसरा 3 वर्ष—के भविष्य को देखते हुए,उसने आत्महत्या का इरादा छोड़ दिया।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी हैं।












