संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,26जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जम्मो महतारी-बहिनी, सियान-जवान अउ लइका मन ला जय जोहार। आज हमन 77वां गणतंत्र परब मनावत हवन। आप मन ल गणतंत्र दिवस के गाढ़ा-गाढ़ा बधाई अउ सुभकामना।आज के दिन हर तरफ तिरंगे की शान दिखत हवे। माँ भारती के हर संतान उल्लास से भरपूर हवे। हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम हिलोरे लेत हवे। आज हम अपने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करत हवन। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान हमें समानता, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संदेश देथे।
हमने राज्य स्थापना के रजत महोत्सव का आयोजन किया और नये विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों सम्पन्न हुआ। धान की बालियों और बस्तर-सरगुजा की लोककला से समृद्ध इस भवन में छत्तीसगढ़ की माटी का प्रतिबिम्ब झलकत हवे।जनजातीय गौरव दिवस और शहीद वीरनारायण सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की याद में इस वर्ष कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। डिजिटल संग्रहालय के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी शहीदों की वीरता से प्रेरित हो रही हैं।
हमारे वीर जवानों ने माओवाद जैसी हिंसक विचारधारा का सफलतापूर्वक मुकाबला किया। इस वर्ष मार्च तक बस्तर को माओवादी मुक्त करने का लक्ष्य लगभग पूरा होने वाला हैं। नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में लौटे लोग अब संविधान के मार्ग पर चल रहे हैं, और इससे समाज में स्थायी शांति स्थापित हुई हैं।किसानों के लिए इस सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पिछले दो वर्षों में किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से 1.5 लाख करोड़ रुपए उनके खातों में डाले गए। अटल सिंचाई योजना के तहत लंबित 115 परियोजनाओं को पूर्ण किया गया। हमारे धान का निर्यात 120 देशों में हो रहा हैं।
श्रमिकों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। बीमा, श्रम कानूनों का सुधार और माताओं-बहनों को प्रतिमाह सम्मान राशि उपलब्ध कराना इसके उदाहरण हैं।शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते हुए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर की गई। राज्य में अब 9,000 स्मार्ट क्लास और 22,000 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा और मेडिकल शिक्षा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई हैं।
औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति और वैश्विक निवेश सम्मेलनों का आयोजन किया गया। अब तक 7,83,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। नवा रायपुर को एडुसिटी और फार्मा हब के रूप में विकसित किया जा रहा हैं।बस्तर सहित पिछड़े और पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मिशन मोड पर विकास कार्य चल रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार हुए हैं। चित्रकोट जलप्रपात और भोरमदेव जैसे पर्यटन स्थलों का विकास भी इसी योजना का हिस्सा हैं।
राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में छत्तीसगढ़ पुलिस बल का योगदान सराहनीय हैं। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सभी जवानों को सम्मान स्वरूप पदक प्रदान करने की घोषणा की गई हैं।छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी प्राथमिकता हैं। हमारे पुरखों द्वारा दिखाए आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं।
इस अवसर पर मैं जम्मो छत्तीसगढ़वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
जय भारत, जय छत्तीसगढ़।












