संदिली सिंह,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,26जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में रामानुजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस. एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। आरोपी की पहचान सूचित सिंह पिता स्व. राम सेवक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जनेवा, थाना भण्डरिया, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण यह हैं,कि दिनांक 24/01/2026 को पीड़िता के परिजन थाना रामानुजगंज पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया,कि आरोपी वर्ष 2024 से नाबालिग लड़की (उम्र 16 वर्ष) से बातचीत करता था और शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब परिजनों द्वारा नाबालिग की उम्र पूर्ण होने के बाद विवाह करने हेतु सगाई की बात की गई, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए,वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए,पुलिस टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक 427 जपपाल किस्पोट्टा, प्रधान आरक्षक 470 महामाया शर्मा, आरक्षक 1157 संजय लकड़ा, आरक्षक 772 अशोक तिकी एवं महिला आरक्षक 362 विजेता कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












