संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,29जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभनपुर के नवागांव में आयोजित छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विकास के लिए सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 30 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि शिक्षा और संस्कार से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव हैं। उन्होंने युवक-युवती परिचय सम्मेलन को समाज के लिए सशक्त मंच बताते हुए,युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं कुमारी अंकिता प्रजापति एवं दुर्गेश चक्रधारी ने मुख्यमंत्री को उनकी पेंटिंग भेंट की। महाअधिवेशन के अंतर्गत परिचय सम्मेलन में लगभग 300 युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया।इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू, कुम्भकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चक्रधारी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।












