Nexis News

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, रामानुजगंज पुलिस ने साउंड सिस्टम किया जब्त

संदिली सिंह,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,29जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रामानुजगंज नगर क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर जुलूस निकाले जाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की हैं। रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत कार्रवाई करते हुए,डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर में अमानक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाते हुए,जुलूस निकाला जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डीजे संचालक किरण मंडल पिता कार्तिक मंडल, निवासी ग्राम आरगाही, थाना रामानुजगंज के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

रामानुजगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं, कि वर्तमान में फरवरी–मार्च माह में स्कूल एवं कॉलेज की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम में अमानक ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा डीजे साउंड का उपयोग न करें। ध्वनि प्रदूषण से छात्रों एवं आमजन को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!