संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया,कि राज्य सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ और नवाचारों से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आया हैं।
उन्होंने बताया,कि प्रदेश में 6,195 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित हैं, जिनसे अब तक ₹919 करोड़ से अधिक का डिजिटल लेनदेन हुआ हैं। ‘समर्थ पंचायत’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टैक्स वसूली शुरू करने वाला छत्तीसगढ़, हिमाचल के साथ देश का पहला राज्य हैं।बस्तर संभाग में ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत 494 नक्सल प्रभावित गांवों में 80–94% तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। दंतेवाड़ा और सुकमा में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य भी पूरे किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण के तहत बिहान योजना से अब तक 4.94 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि लक्ष्य 10 लाख का हैं। मनरेगा में पारदर्शिता के लिए QR-Code व्यवस्था अपनाने पर विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।












