Nexis News

CM विष्णुदेव साय का दो दिवसीय नारायणपुर दौरा, 68 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे पैसे; जानें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

🟠सीएम साय का नारायणपुर दौरा: अबूझमाड़ को ₹361 करोड़ की सौगात

🔸️विकास का बड़ा धमाका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर रहेंगे। वे ₹361 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

🔸️जमीनी स्तर पर संवाद: सीएम ‘गढ़बेंगाल घोटूल’ जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी और पंडीराम मंडावी से चर्चा करेंगे। साथ ही, वे वीआईपी प्रोटोकॉल तोड़कर बस से कुरुषनार जाएंगे, जहाँ स्कूल और पीडीएस दुकान का निरीक्षण करेंगे।

🔸️पर्यटन और उत्साह: शांत सरोवर में बोटिंग व कायाकिंग का शुभारंभ होगा और सीएम आईटीबीपी जवानों के साथ रात्रि भोज करेंगे।

🟠महतारी वंदन योजना : आज जारी होगी 24वीं किस्त

🔸️सीधा लाभ: योजना के सफल 2 साल पूरे होने पर सीएम साय नारायणपुर से ही 24वीं किस्त जारी करेंगे।

🔸️बड़ी राशि: प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं के खातों में ₹641 करोड़ की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

🟠धान खरीदी : अंतिम पड़ाव पर ‘अन्नदाता’ के लिए व्यवस्था

🔸️अंतिम अवसर: प्रदेश में धान खरीदी की अंतिम तिथि कल (31 जनवरी) हैं। बचे हुए किसानों के लिए टोकन की पूरी व्यवस्था की गई हैं।

🔸️लक्ष्य के करीब: अब तक 23 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा हैं। सरकार का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का हैं।

🟠शहीद दिवस: आज 11 बजे थम जाएगा देश

🔸️दो मिनट का मौन: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आज सुबह 11:00 बजे देशभर में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।

🔸️सायरन की गूंज: मौन से पहले (10:59 बजे) और समापन पर (11:02 बजे) सायरन बजाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से जहां हैं, वहीं खड़े होकर श्रद्धांजलि देने की अपील की हैं।

🟠छत्तीसगढ़ की सियासत: कांग्रेस का ‘धान और मनरेगा’ आंदोलन

🔸️आज का प्रदर्शन: धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करेगी।

🔸️अगला पड़ाव: कल (31 जनवरी) से 7 फरवरी तक मनरेगा के मुद्दों को लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर घेराव की रणनीति तैयार की गई हैं।

🟠रायपुर और कोरबा में नई गाइडलाइन दरें प्रभावी

🔸️पारदर्शिता की ओर: रायपुर और कोरबा जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू हो गई हैं। ये दरें अब वास्तविक बाजार मूल्य के करीब होंगी, जिससे संपत्ति पंजीयन में पारदर्शिता आएगी।

🟠राजिम कुंभ कल्प 2026: तैयारियां अंतिम चरण में

भव्य आयोजन: 1 से 15 फरवरी तक चलने वाले कुंभ के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिए हैं। आयोजन के दौरान 15 दिनों तक क्षेत्र में मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

🟠मौसम अलर्ट: कोहरे की चादर और बढ़ती ठंड

तापमान में गिरावट: अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट होने की संभावना हैं। रायपुर, पेंड्रा और मैनपाट में घने कोहरे का अलर्ट है। अंबिकापुर 11.9°C के साथ फिलहाल सबसे ठंडा बना हुआ हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!