संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,29जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मंत्रालय महानदी भवन में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में 1 से 3 फरवरी के मध्य आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा,कि सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत के संरक्षण तथा उसके प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को न केवल सुदृढ़ करता हैं, बल्कि उसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभा रहा हैं।
मुख्यमंत्री ने सिरपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा,कि ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलता हैं और स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धम्मशील गणवीर तथा धर्मेंद्र महोबिया उपस्थित थे।












