संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 641.34 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 1 मार्च 2024 को शुरू की गई इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही हैं।
अब तक योजना की 23 किस्तों के माध्यम से 14,954.42 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 24वीं किस्त जारी होने के बाद कुल वितरित राशि 15,595.77 करोड़ रुपये हो जाएगी।












