Nexis News

बिजली के बिना जीवन की कल्पना असंभव — संजय भूषण पाण्डेय

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत दानसरा में भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिजली विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बीपीएल बिजली कनेक्शन, कृषक जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना, केंद्रीयकृत विद्युत कॉल सेंटर, मोर बिजली ऐप एवं ऑनलाइन उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शनी को उत्साहपूर्वक देखा और योजनाओं के लाभों को समझा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय रहे।उनके साथ कार्यपालन यंत्री  पी.सी. महानंदा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जनपद पंचायत सदस्य सुशीला साहू, ग्राम पंचायत सरपंच पदमा शिवा निषाद,कामिनी डनसेना,हाई स्कूल प्राचार्य विद्यासागर ठाकुर, सहायक यंत्री प्रहलाद गिरी गोस्वामी, कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में संजय भूषण पाण्डेय ने कहा,कि आज के युग में बिजली जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी हैं। इसके बिना घर-परिवार, उद्योग, कृषि और स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो सकती हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा—

“छुओ मत मैं करेंट हूं, छेड़ो मत नहीं तो मैं वारंट हूं…

आग, हवा और पानी से मैं बनता हूं, खुद जलकर शहर को रोशन करता हूं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया,कि पहले उनके घर का बिजली बिल 22 से 28 हजार रुपये तक आता था, लेकिन 7.5 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने के बाद अब बिजली बिल लगभग शून्य हो गया हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशालपुर के सालिकराम टंडन, सुखीराम खूंटे सहित अन्य उपभोक्ताओं को सम्मान मिला।समापन अवसर पर बच्चों द्वारा “हमर सुग्घर छत्तीसगढ़” गीत पर दी गई रंगारंग प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया। यह आयोजन न केवल बिजली योजनाओं की जानकारी देने में सफल रहा, बल्कि रजत महोत्सव के उत्सव को भी यादगार बना गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!