Nexis News

रोजगार और स्वावलंबी ग्राम पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,कि रोजगारयुक्त और स्वावलंबी ग्राम पंचायतों का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VBGRAM) के लागू होने से गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी। इसके लिए बजट में लगभग डेढ़ गुना अधिक राशि स्वीकृत की गई हैं।

🟠आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ देश के लिए रोल मॉडल

चौहान ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने गांवों में जल सुरक्षा को मजबूती दी हैं।

🟠दो साल में बने 8 लाख से अधिक मकान

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में अब तक 24.58 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 17.60 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। केवल दो वर्षों में 8.41 लाख से अधिक मकानों का निर्माण कर छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी बना हैं। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना,आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए आवास एवं बस्तर संभाग की लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए।

🟠लखपति दीदी और ग्रामीण आजीविका पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा,कि अब तक 8,000 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने मजदूरी भुगतान में किसी भी तरह की देरी न करने और एनआरएलएम में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश भी दिए।महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!