Nexis News

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत के उज्ज्वल और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया हैं। उन्होंने कहा,कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करता हैं,और देश के हर वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखता हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के लिए नए अवसर लेकर आया हैं। इससे छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

🟠कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

बजट में किसानों की आय बढ़ाने, एआई और आधुनिक तकनीक से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने के प्रावधान किए गए हैं। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

🟠युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस

स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्र में निवेश से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। पर्यटन विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही अवसर मिलेंगे।

🟠स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण

स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। वहीं लखपति दीदी योजना के विस्तार और बालिकाओं के छात्रावास निर्माण से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

🟠आम जनता को राहत

कर सुधारों के तहत आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। दवाइयां, मोबाइल, कपड़े, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री साय ने कहा, कि यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक मजबूती और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद दिया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!