Nexis News

बजट 2026 : विकसित भारत की ‘ऊंची उड़ान’, डिफेंस पर 7.8 लाख करोड़ का दांव और मिडिल क्लास को टैक्स में बड़ी राहत!

संदिली सिंह,नई दिल्ली,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार का बजट 2026 पेश किया। इस बजट में सरकार ने ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए बुनियादी ढांचे, रक्षा और आम आदमी की सहूलियत पर विशेष ध्यान दिया हैं।

🟠बजट की 10 बड़ी बातें:

🔸️इनकम टैक्स: 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम (Income Tax Act 2025) लागू होगा। विदेश यात्रा और पढ़ाई के लिए विदेश पैसे भेजने पर लगने वाला TCS 5% से घटाकर 2% कर दिया गया हैं।

🔸️रक्षा बजट: देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रक्षा क्षेत्र को 7.8 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

🔸️सस्ता इलाज: कैंसर जैसी 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर सीमा शुल्क (Customs Duty) घटाया गया हैं,जिससे इलाज सस्ता होगा।

🔸️किसानों के लिए AI: खेती में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ‘भारत विस्तार’ (Bharat-VISTAAR) नाम से एक बहुभाषी AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा।

🔸️शिक्षा और युवा: देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा और 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित होंगे।

🔸️इंफ्रास्ट्रक्चर: 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और शहरों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ का ‘अर्बन चैलेंज फंड’ बनेगा।

🔸️MSME को सहारा: छोटे उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ का ‘SME ग्रोथ फंड’ घोषित किया गया हैं।

🔸️टैक्स रिफंड: संशोधित आईटीआर (Updated Return) भरने की समयसीमा अब 31 मार्च तक होगी।

🔸️इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग: इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों के निर्माण के लिए बजट को दोगुना कर 40,000 करोड़ रुपये किया गया हैं।

🔸️पर्यावरण: हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ‘सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स’ विकसित किए जाएंगे।

🔸️वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ने का अनुमान हैं, जो इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!