संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर शहर में UGC बिल के विरोध में सोमवार को सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। राम मंदिर परिसर से शुरू हुई विरोध रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घड़ी चौक पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने UGC के नए नियमों को सवर्ण विरोधी बताते हुए इसे “काला कानून” करार दिया। उनका कहना हैं,कि उच्च शिक्षा में समानता के नाम पर लाए गए ये नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय करेंगे और समाज में विभाजन बढ़ाएंगे।इस विरोध का असर शहर में साफ तौर पर देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान अंबिकापुर के कई बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सवर्ण समाज के लोगों में UGC बिल को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए,अधिवक्ता एवं सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि राजेश तिवारी ने कहा कि यदि UGC बिल को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं अधिवक्ता राजवर्धन सिंह ने भी नए नियमों पर सवाल उठाते हुए इसे सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ बताया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की हैं,कि UGC बिल को तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा यह आंदोलन राज्यभर में फैल सकता हैं। अंबिकापुर में आज यह मुद्दा दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा।












